शेखपुरा जिला में विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कई पुलिस पदाधिकारिओं का तबादला किया गया है। निवर्तमान पुलिस अधीक्षक दयाशंकर ने अपनी विदाई से पूर्व ही यह आदेश जारी किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक जिला में नए आए पुलिस अवर निरीक्षक मो. शोएब आलम को अरियरी, जबकि अलीमुल्लाह आजाद को मेहुस का थानाध्यक्ष बनाया गया है। दोनों पुलिस पदाधिकारी का कुछ दिन पहले ही यहां आये हैं। इसके अलावा अरियरी थानाध्यक्ष कमला प्रसाद को शेखपुरा नगर थाना में और मेहुस थानाध्यक्ष लीलाधर झा को बरबीघा थाना में तैनात किया गया है।
वहीं कोरमा थानाध्यक्ष रंजन कुमार को जयरामपुर थाना का नया थानाध्यक्ष और जयरामपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार को कोरमा का नया थानाध्यक्ष बनाने का आदेश जारी किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।