राजनीति

पूर्व विधायक ने क्षेत्र भ्रमण कर कार्यकर्त्ताओं को नव वर्ष की बधाई, गरीबों के बीच किया कम्बल वितरण

शेखपुरा जिले के बरबीघा विधानसभा के पूर्व विधायक गजानंद शाही ने विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर अपने कार्यकर्ताओं को नव वर्ष की बधाई दी। इस दरम्यान उन्होंने शेखोपुरसराय प्रखंड के नीमी गांव में उदित नारायण सिंह के द्वारा गरीबों के बीच किये जा रहे कंबल वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन भी किया एवं गरीबों को अपने हाथ से कंबल भी दिया।

उसके बाद पूर्व विधायक ने निमी गांव के ही भासो सिंह की मां एवं सिद्धेश्वर सिंह के निधनोपरांत दोनों पीड़ित परिवार के परिजनों से भी मिले।

इस दौरान मौके पर उनके साथ मिंटू कुमार, विनोद कुमार, विपिन सिंह, राजेंद्र सिंह, लोकेश सिंह सहित कई अन्य समर्थक भी शामिल थे।

Back to top button
error: Content is protected !!