भूमि विवादशेखपुरा

बरबीघा थाना स्तरीय शानिवारीय भूमि विवाद की बैठक में हुआ कई मामलों का निपटारा

शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना में आज थाना स्तरीय शानिवारीय भूमि विवाद की बैठक का आयोजन किया गया। बरबीघा अंचलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में SI अमलेश प्रसाद ने भी हिस्सा लिया।

इस बैठक में भूमि विवाद से सम्बंधित कई स्थानीय मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया गया। वहीं कुछ अन्य मामलों को उचित कागजात की अनुपलब्धता के कारण अगली तारीख के लिए लम्बित किया गया।

इस बात की जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी ने बताया कि नगर क्षेत्र के गंगटी के एक भूमि विवाद के मामले का निपटारा किया गया। दरअसल डेल्हवा गांव के स्व. बद्री सिंह के पुत्र सुनील सिंह का गंगटी में एक जमीन था, जिसपर गंगटी गांव के स्व. भगवान दास के पुत्र बलराम राउत के द्वारा जबरदस्ती खलिहान लगाया जा रहा था।

इस मामले में दोनों पक्षों को बुलाकर जमीन खाली करने का फैसला सुनाया गया। जिसपर बलराम राउत राजी हो गए। गौरतलब हो राज्य में भूमि विवाद के मामलों के निपटारे के लिए सरकार के द्वारा कई कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!