बरबीघा के केंवटी गांव में धान अधिप्राप्ति के लिये लगा चौपाल, कई किसानों ने लिस्ट में नाम करवाया दर्ज
शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखण्ड के केंवटी गांव में आज किसानों से धान अधिप्राप्ति हेतु चौपाल लगाया गया था। इस चौपाल में किसान सलाहकार महेश मलिक ने पूरे पंचायत के जिन किसानों ने धान बिक्री के लिए आवेदन दिया था, उनसे धान क्रय का ब्यौरा प्राप्त किया।
जिसमें रंजीत पासवान, चन्द्रिका पासवान, महेश्वर, कारू यादव, विजय यादव, बच्चन यादव, सूबेदार यादव सहित कई किसानों ने अपने धान की बिक्री के लिये लिस्ट में नाम दर्ज करवाया। लिस्ट में दर्ज सभी किसानों का धान निर्धारित तिथि में सम्बंधित पैक्स के द्वारा खरीदा जाएगा।
इस मौके के किसान सलाहकार के अलावा स्थानीय वार्ड सदस्य धुरी यादव, गोपाल कुमार आदि भी मौजुद थे। गौरतलब हो कि जिलधिकारी इनायत खान के सख्त निर्देश के बाद जिले के सभी प्रखण्डों में धान अधिप्राप्ति में तेजी आ गई है।
सभी किसानों से जल्द से जल्द धान की खरीद की जा रही है एवं धान बिक्री के 48 घण्टों के भीतर ही किसानों को धान बिक्री की राशि उनके खातों में हस्तांतरित भी हो रही है।