राजनीतिशेखपुरा

जद यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष जद यू नेता के घर मातमपुर्सी करने पहुंचे शेखपुरा जिले के निमी गांव

जनता दल यू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद आर सी पी सिंह आज शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय प्रखण्ड के निमी गांव पहुंचे, उनकी धर्मपत्नी भी उनके साथ थी। उनके साथ पार्टी के मुंगेर के क्षेत्रीय प्रभारी बिपिन यादव व शेखपुरा विधानसभा के प्रभारी मुन्ना सिद्दकी भी मौजूद थे।

वे यहां निमी पंचायत के भूतपूर्व मुखिया व जद यू सरोवर सिंह के यहां मातमपुर्सी करने पहुंचे थे। गौरतलब हो कि कुछ दिन पहले उनकी धर्मपत्नी का स्वर्गवास हो गया था। आर सी पी सिंह यहां काफी देर तक रुके। जद यू के जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार निजी कार्यवश पटना गए थे। उन्होंने उनके लौट के आने का इंतजार किया और इस दौरान उन्होंने कार्यकर्त्ताओं से कई मुद्दों पर बात की व ठंढ से बचने के लिए आग भी सेंका।

इस मौके पर उन्होंने भूतपूर्व मुखिया को सांत्वना दिया और कहा कि कभी-कभी राजनीतिक व्यस्तताओं के कारण अपनों से मिलना भी मुश्किल हो जाता है। पार्टी की जिम्मेदारियों के कारण समय निकालना मुश्किल हो जाता है।

बताते चलें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद ये इनका पहला दौरा था। पहले ही दौरे में बरबीघा विधानसभा आने के बाद राजनीतिक हलकों में बातें भी खूब हो रही है। मौके पर बरबीघा विधानसभा के झंटू मुखिया, पवन किशोर, राजीव उर्फ पप्पू, सत्येंद्र सिंह, पंकज मुखिया, भागवत रविदास, सुनील सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!