खेती-बाड़ीप्रशासनशेखपुरा

धान अधिप्राप्ति में लापरवाही पर नपेंगे सम्बंधित अधिकारी, डीएम इनायत खान ने दिया सख्त निर्देश, देखें पूरी रिपोर्ट

शेखपुरा में किसानों के धान बिक्री की समस्याओं के मद्देनजर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान अधिप्राप्ति की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी इनायत खान ने आज सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों एवं प्रभारी अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस बैठक में उन्होंने धान अधिप्राप्ति के लिये सभी प्रखण्डों के प्रभारी अधिकारियों को गहन निगरानी का निर्देश दिया। वहीं लापरवाही में पकड़े जाने पर विधिसम्मत कार्रवाई की बात भी कही। साथ ही सभी किसान सलाहकारों को धान अधिप्राप्ति हेतु किसानों का सर्वे कल तक करना सुनिश्चित करने का आदेश भी उन्होंने दिया है।

जिलाधिकारी ने किसानों से की अपील

इसके अलावा उन्होंने किसानों से अपील की है कि 29 से 31 तक अपने किसान सलाहकर को धान की बिक्री की मात्रा बताकर पैक्स या व्यापार मंडल में धान बेचने की तारीख तय लर लें। फिर 1 से 10 जनवरी के बीच निर्धारित तिथि को सम्बंधित पैक्स या व्यापार मंडल के क्रय केंद्र पर MSP पर धान बेचकर रशीद ले लें। उसके बाद 48 घण्टों के भीतर उनके खाते पर मूल राशि हस्तांतरित कर दिया जाएगा। बताते चलें कि इस अवधि के बाद भी निर्धारित तिथि तक सामान्य तरीके से धान की अधिप्राप्ति जारी रहेगी। जिले के किसान भाइयों से अपील किया गया है कि वह इस विशेष अभियान का लाभ उठाएं।

अब तक 594 किसानों के उनके बैंक खाते में कुल 42666000 से अधिक राशि स्थानांतरित की जा चुकी है

बैठक में मौजूद जिला सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि अब तक 594 किसानों से 5461.300 मीट्रिक टन धान का क्रय किया जा चुका है। आज जिले के विभिन्न पैक्स या व्यापार मंडलों से 228.7 मीट्रिक टन धान क्रय किया गया है। लगातार धान क्रय करने में तेजी आ रही है, इसके लिए किसानों को सभी तरह की आवश्यक सूचना एवं सुविधाएं किसान सलाहकार एवं सम्बंधित अधिकारियों द्वारा दी जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!