राजनीतिशेखपुरा

राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह व नए कृषि बिल को लेकर किसानों में फैले दुष्प्रचार को दूर करने हेतु भाजपा ने किया बैठक

अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि संग्रह व किसान बिल के लिए घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने हेतु आज शेखपुरा जिला भाजपा के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता व मुंगेर के विधायक प्रणव कुमार मुख्य अथिति के रूप में शामिल हुए।

बैठक में सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को श्रीराम मंदिर समर्पण निधि संग्रह के लिए अपने अनुषांगिक संगठन के साथ मिलकर घर-घर जाकर समर्पण निधि संग्रह करने को कहा गया। इस्लामिया स्कूल मैदान में आयोजित इस बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि इसके माध्यम से हम संगठन को भी मजबूत कर सकते हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता किसान बिल पर किसानों में फैले दुष्प्रचार रोकने के लिए गांव-गांव जाकर किसानों को समझाएं और इस बिल के फायदे की जानकारी दें।

इस मौके पर पार्टी के जिला प्रभारी वीरेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीत प्रभाकर, महामंत्री संजय कुमार, जयप्रकाश गुप्ता, अरविंद सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिन्हा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुलेखा देवी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौतम कुमार, क्षेत्रीय प्रभारी रेशमा भारती, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ के शंभू सहित अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!