शेखपुरा स्थित कांग्रेस कार्यालय आजाद हिंद आश्रम में आज कांग्रेस का 136 वां स्थापना दिवस बहुत हिबधूमधाम से मनाया गया। इस अवसर एनपीआर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुन्दर साहनी के नेतृत्व में कार्यकर्त्ताओं ने सर्वप्रथम आजाद हिंद आश्रम में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। तत्पश्चात कार्यकर्त्ताओं ने शेखपुरा जिला के जनक स्व. राजो सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
इसके बाद झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय गीत गाकर पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने देश के प्रति अपनी भावनाओं को प्रकट किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में समर्थकों के साथ आजाद हिंद आश्रम कार्यालय से निकलकर स्व.राजीव गांधी अमर रहे, स्व. राजो सिंह अमर रहे, सोनिया गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस जिंदाबाद के नारे के साथ पैदल मार्च भी निकाला गया।
सुन्दर साहनी ने पत्रकारों को बताया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान और महिलाओं के हित के लिए हमेशा आवाज उठा रही है।
इस दौरान मनोरंजन सिंह, कांग्रेस वरिष्ठ नेता रामचरित राम उर्फ सेठ जी, शक्ति कुमार, श्रवण सिंह, महेंद्र महतो, ललन सिंह, शिवशंकर महतो, अशोक पांडे, मुन्ना सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद थे।