राजधानी पटना में हुए JDU के दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह राज्यसभा सांसद आर सी पी सिंह को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दिये गए बयानों के आधार पर इस बात का सभी को अंदेशा भी था, जो सच हो गया। आर सी पी सिंह के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाने से उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है।
जगह-जगह उनके समर्थक खुशी मना रहे हैं। इस मौके पर इस बैठक में शामिल शेखपुरा जद यू के जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार ने बताया कि उनके पार्टी की कमान संभालने से पार्टी और ज्यादा तरक्की करेगी।
वहीं इस मौके पर शेखपुरा विधानसभा से पार्टी के पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी ने कहा कि उनके पास संगठन को एक सूत्र में बांधे रखने की अद्भुत कला है। इस बात का सुबूत उन्होंने पहले भी कई दफा दिया है। वो पहले भी राष्ट्रीय महासचिव रहते हुए पार्टी हित के लिए अनेकों कार्य कर चुके हैं।
वहीं पार्टी के इस फ़ैसले से शेखपुरा जिला जद यू कार्यकर्त्ताओं ने भी हर्ष व्यक्त किया है। इस मौके पर साकेत बिहारी, गुरुजी मुखिया, धर्मेन्द्र महतो, डॉ नरसिंह, जयराम मुखिया, विनय कुमार, प्रमोद चंद्रवंशी, कौशलेंद्र प्रसाद, मनोज कुशवाहा, कमलदेव प्रसाद, भोला कुशवाहा, गौरव सुमन आदि कार्यकर्त्ताओं ने खुशी जाहिर किया है।