खेल और खिलाड़ीपटनाबिहार

*बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने रणजी, विजय हजारे और कर्नल सी के नायडू प्लेट ग्रुप सत्रों के चैंपियन खिलाड़ियों व सहयोगी स्टाफ को किया सम्मानित*

Patna: रणजी ट्रॉफी सत्र 2025/26 के प्लेट ग्रुप में बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए खिताब जीतने वाली टीम के खिलाड़ियों व स्पोर्ट स्टाफ को उनके प्रभावी योगदान, अनुशासन और टीम के प्रति निरंतर समर्पण के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया गया। इस सत्र के दौरान खिलाड़ियों ने सामूहिक प्रयास, निरंतरता और संतुलित प्रदर्शन के माध्यम से प्रतियोगिता में भाग लेते हुए बिहार क्रिकेट की संरचना को मजबूती प्रदान की।

रणजी टीम में किसको मिला सम्मान

सम्मानित किए गए रणजी ट्रॉफी खिलाड़ियों में आयुष लोहारुका, बिपिन सौरभ, साकिबुल गनी, मंगल महरौर, सूरज कश्यप, पियूष कुमार सिंह, खालिद आलम, रघुवेंद्र प्रताप, हिमांशु सिंह, वैभव सूर्यवंशी, कुमार रजनीश, सचिन कुमार सिंह, आकाश राज, अर्नव किशोर, श्रमन निगरौध, अमोद यादव, प्रशांत कुमार सिंह, साकिब हुसैन, नवाज खान, सुमन कुमार, मलय राज, शुभम, सचिन कुमार, वाचस्पति, भास्कर दुबे, आशीष मिश्रा, शब्बीर खान और हिमांशु तिवारी शामिल रहे। एसोसिएशन ने कहा कि रणजी ट्रॉफी 2025/26 प्लेट ग्रुप में बिहार टीम का प्रदर्शन राज्य क्रिकेट की निरंतर प्रगति को दर्शाता है।

विजय हजारे टीम में किसको मिला सम्मान

इसी क्रम में विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के प्लेट ग्रुप में खिताब जीतने वाली बिहार पुरुष सीनियर टीम के सभी खिलाड़ियों एवं सहयोगी स्टाफ को भी सम्मानित किया गया। इस टीम में आयुष लोहारुका, बिपिन सौरभ, साकिबुल गनी, मंगल महरूर, सूरज कश्यप, पियूष कुमार सिंह, पृथ्वी राज, बादल कनौजिया, हिमांशु सिंह, वैभव सूर्यवंशी, कुमार रजनीश, सचिन कुमार सिंह, आकाश राज, साबिर खान, हनी कुमार सिंह, शब्बीर खान और हिमांशु तिवारी शामिल रहे। टीम प्रबंधन की जिम्मेदारी नंदन कुमार सिंह ने टीम मैनेजर के रूप में निभाई। कोचिंग स्टाफ में विनायक शामत मुख्य कोच तथा संजय कुमार सहायक कोच रहे। खिलाड़ियों की शारीरिक देखरेख की जिम्मेदारी फिजियोथेरेपिस्ट हेमेंदु कुमार सिंह ने निभाई, जबकि शारीरिक प्रशिक्षण और कंडीशनिंग की जिम्मेदारी गोपाल कुमार ने एस एंड सी कोच के रूप में संभाली। सभी खिलाड़ियों और स्पोर्ट्स स्टाफ को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी अंडर 23 टीम में किसको मिला सम्मान

इसके साथ ही कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी अंडर 23 सत्र 2025-26 के प्लेट ग्रुप में चैंपियन रही बिहार टीम के खिलाड़ियों एवं सहयोगी स्टाफ को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित खिलाड़ियों में पृथ्वी राज, आकाश राज, प्रशांत कुमार, दीपक यादव, आर्यन राज, सूरज कश्यप, शशांक उपाध्याय, आदित्य राज, हर्षित आनंद, नमन गौरव, वासुदेव प्रसाद सिंह, बादल कनौजिया, सुमन कुमार, आदर्श लाल, निशांत कुमार सिंह, आदित्य कुमार, गगन कुमार, कुमार श्रेय, सुधांशु कुमार और फहीम अनवर शामिल रहे। सहयोगी स्टाफ के रूप में सोनू कुमार झा को टीम मैनेजर, पवन कुमार को कोच, रौशन राज को सहायक कोच, कुंदन कुमार को फिजियोथेरेपिस्ट तथा अखिलेश शुक्ला को स्ट्रेंथ एवं कंडीशनिंग कोच के रूप में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री हर्षवर्धन ने कहा कि रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी तथा कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी प्लेट ग्रुप सत्रों में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी खिलाड़ियों एवं सहयोगी स्टाफ ने अनुशासन, निरंतरता और सामूहिक प्रयास के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। मैदान पर दिखाई गई प्रतिबद्धता और टीम भावना राज्य क्रिकेट की सकारात्मक प्रगति को स्पष्ट रूप से दर्शाती है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले सत्रों में भी खिलाड़ी इसी समर्पण और समन्वय के साथ बिहार का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे।

वहीं बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ज़िआउल आरफीन ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और सहयोगी स्टाफ के सतत मार्गदर्शन से टीम का प्रदर्शन संतुलित रहा है। एसोसिएशन को पूर्ण विश्वास है कि सभी खिलाड़ी भविष्य की प्रतियोगिताओं में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ बिहार क्रिकेट की संरचना को और अधिक सुदृढ़ करने में योगदान देंगे।

इस अवसर पर बिहार के सभी जिलों के जिला प्रतिनिधियों की उपस्थिति के साथ बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी, सम्मानित खिलाड़ी, चयनित प्रतिनिधि तथा आयोजन से जुड़े सभी सहयोगी स्टाफ मौजूद रहे। सभी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामय स्वरूप प्रदान किया और बिहार क्रिकेट के प्रति सामूहिक सहभागिता को स्पष्ट रूप से दर्शाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button