Trending Newsजानकारीबिहार

अमृत भारत समेत बिहार को 3 नई ट्रेनों की सौगात, जानिए इन ट्रेनों का रूट और समय सारिणी

Desk: भारतीय रेल से तीन नई ट्रेनों की सौगात मिली है। पटना से अहमदाबाद के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस चलेगी। इसके अलावा पटना से राजगीर के बीच एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन होगा। वहीं सहरसा से जमालपुर के बीच मेमू ट्रेन चलेगी। रेलवे बोर्ड से इसकी मंजूरी मिल गई है। रेलवे की ओर से इन ट्रेनों के रूट और टाइमिंग की जानकारी साझा की गयी है। हालांकि तिथि का निर्धारण नहीं हो पाया है। इन ट्रेनों का परिचालन शुरू होने से बिहार के लोगों को बहुत राहत मिलने वाली है।

रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार तीनों रूटों पर रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। इसमें यात्रियों की भीड़ और राजस्व को देखते हुए रेलवे ने नियमित ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। हालांकि ट्रेनों का नियमित तौर पर परिचालन कब से शुरू होगा, इसको लेकर तिथि अभी जारी नहीं हुई है। रेलवे की ओर से बताया गया है कि जल्द ही तिथि की घोषणा की जाएगी। इन ट्रेनों का परिचालन शुरू होने के बाद बिहार के लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

बता दें कि राज्य में बड़ी आबादी है जिनमें से बड़ी संख्या में लोग रोजी रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में रहते हैं। पर्व त्योहार या अन्य काम से उन्हें घर लौटने या काम पर जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इसकी बड़ी वजह है कि आबादी के अनुसार बिहार के लिए ट्रेनों की संख्या पर्याप्त नहीं है। केंद्र की वर्तमान सरकार के कार्यकाल में राज्य को कई ट्रेनों की सौगात दी गई है। कई वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है। साथ ही अमृत भारत योजना के तहत राज्य के कई रेलवे स्टेशनों का आधूनिकीकरण और पुनर्निर्माण का काम चल रहा है।

रेलवे के अनुसार 21905 अहमदाबाद-पटना अमृत भारत बुधवार को शाम 6:30 बजे अहमदाबाद से खुलेगी, गुरुवार रात 12:30 बजे पटना पहुंचेगी। वहीं वापसी में 21906 पटना-अहमदाबाद अमृत भारत शुक्रवार को रात 10:30 बजे खुलेगी, रविवार सुबह 5:25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। 13354 पटना-राजगीर पटना से सुबह 9:20 में खुलेगी और दोपहर 12:45 बजे राजगीर पहुंचेगी। वापसी में 13353 राजगीर-पटना राजगीर से शाम 3:10 बजे खुलेगी और पटना शाम 6:45 बजे पहुंचेगी। 63398 सहरसा-जमालपुर मेमू सहरसा से सुबह 5:15 बजे खुलेगी। जो सुबह 8:05 बजे जमालपुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में 63397 जमालपुर-सहरसा मेमू जमालपुर से रात 9:45 बजे खुलेगी और रात 1 बजे जमालपुर पहुंचेगी।

इसके अलावा पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल से भी एक नई नियमित ट्रेन का परिचालन होगा। जो 13379 धनबाद-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस सोमवार रात 11:00 बजे धनबाद से खुलेगी और बुधवार को दोपहर 1:40 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी। वापसी में लोकमान्य तिलक से बुधवार को शाम 4:55 में खुलेगी और शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे धनबाद पहुंचेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button