समाजवादी आन्दोलन के प्रखर नेता डॉ० राम मनोहर लोहिया जी को राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Patna: समाजवादी आन्दोलन के प्रखर नेता डॉ० राममनोहर लोहिया जयंती के अवसर पर आज राजधानी पटना के लोहिया नगर स्थित लोहिया उद्यान राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
वहीं सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने देशभक्ति गीत, बिहार गीत का गायन करते हुए आरती पूजन भी किया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधायक अरूण कुमार सिन्हा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविन्द कुमार सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं तथा गणमान्य व्यक्तियों ने स्व० राम मनोहर लोहिया की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।