बिहारमुख्य खबरेंराजनीति

घोर निद्रा में सोए रहते हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आप की सरकार बनी तो बिहार में आयेगी खुशहाली- RCP Singh

Desk: आसा पार्टी की सरकार बनेगी तो बिहार विकसित राज्य बन जाएगा। राज्य में औद्योगिक क्रांति लाकर सभी युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। लड़कियों को मास्टर की डिग्री तक की पढ़ाई मुफ्त दी जाएगी। कोचिंग की व्यवस्था भी सरकार की तरफ से होगी। 35 से 55 साल तक की महिलाओं को भी नारी शक्ति सम्मान योजना से जोड़ा जाएगा, जिसकी राशि देश के अन्य सभी राज्यों से अधिक होगी। 55 से 75 साल में यह राशि डेढ़ गुणा व 75 से अधिक उम्र की महिलाओं को दोगुनी राशि दी जाएगी। ये घोषणा आज आप सबकी आवाज (आसा) पार्टी के संस्थापक व पूर्व केंद्रीय मंत्री आर सी पी सिंह ने पटना साहिब विधानसभा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही।

दरअसल पटना सिटी के ऐतिहासिक मंगल तालाब के समीप रामदेव महतो सभागार के शहीद घसीटा राम एटोडोरीयम में आज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष ललिता सिंह शामिल हुई। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय प्रवक्ता व पटना साहिब के भावी उम्मीदवार रंजीत प्रभाकर यादव ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 20 वर्षों से वे सिर्फ आधारभूत संरचना बना रहे हैं। एक भी बड़ा उद्योग बिहार में नहीं लग सका। बाढ़ और पलायन भी आजतक नहीं रुक पाया है। अपराध फिर से चरम पर पहुंच गया है। हम बिहारिओं की प्रति व्यक्ति आय देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा काफी कम है। विद्यार्थी सड़कों पर इंसाफ मांग रहे हैं। बिहार में सोने का भंडार है, इस्पात का भंडार है पर मुख्यमंत्री का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। जबकि केंद्र में भी उनकी ही सरकार है, वे चाहें तो सबकुछ हो सकता है, परन्तु मुख्यमंत्री चिरनिद्रा में सोए हुए हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा की ये पटना साहिब की धरती कोई मामूली घरती नहीं हैं। बल्कि यहाँ से न जाने कितने शासक ने इस धरती से जन्म लिया हैं और कई वर्षों तक यहाँ से शासन को बेहतर ढंग से चलाया गया है। पटना साहिब का मुख्य पेशा हैं ट्रेड और कॉमर्स का पेशा हैं पिछले 20 सालों ने एक भी पटना सिटी में लोगों को कोई भी एक नया कारखाना नही खुला जिससे पटना सिटी के लोगों को रोज़गार मिल सके। अगर पटना साहिब में खिलोना उद्योग को बढ़ावा दिया जाये तो पटना साहिब के हर घर में खुशहाली आ आएगी।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेन्द्र प्रसाद साह, प्रगति यादव, मनीष यादव, कीर्ति यादव, गोरख यादव, मो शमीम, मो शब्बीर, अमर सिन्हा, वीशन बिट्टू, अमर राय, विजय शर्मा, रामबंधु वत्स, डॉ ललिता, संजु पटेल, रेनू प्रजापति, पंकज शर्मा, अमितेश पटेल, सोमन शंकर पटेल, रोहन प्रजापति, भरत यादव, नेता राय, पियूष पांडे समेत कई नेतागन शामिल रहें। कार्यक्रम में लाली देवी निषाद, सुदामा देवी, आशा देवी, फुला देवी, शकुन्तला देवी, लक्ष्मी देवी, सरस्वती देवी, सरिता देवी, अर्जुन सिंह, रतन राय, सुधीर कुमार, मंतु यादव, चन्दन यादव, रंजित राय, सोनू यादव, मदन मिस्त्री समेत सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों ने आप सबकी आवाज़ (आसा) पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button